
नर्मदापुरम / बड़वाह / शहीद भगतसिंह व्यायाम शाला के संचालक सन्नी भाटिया के नेतृत्व में गत 11 वर्षों में शासकीय महाविद्यालय में सुबह शाम युवा पहलवान पसीना बहा रहे हैं। व्यायाम शाला खलीफा भूतपूर्व सैनिक मनोहर सिंह दसौंधी द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी पर्व पर चार से – अधिक कुश्ती दंगलों के आयोजन में 10 से अधिक युवा पहलवानों के द्वारा अखाड़ों में अपना दमखम दिखाकर नगर का नाम रोशन किया।
चार कुश्ती दंगलों में नगर के 10 युवा पहलवानों ने दिखाया दमखम…..
मनोहर सिंह दसौधी ने बताया कि मंडलेश्वर, घट्योबेड़ी, बलवाड़ा, ग्वालु में हुए हुए कुश्ती दंगल के आयोजन में व्यायामशाला के युवा पहलवान नरेंद्र प्रजापत, अरुण यादव, पीयूष चौधरी, रुपेश प्रजापत सौरभ यादव अर्जुन पहलवान लक्की राव, अब्बू सोनकर, विक्की प्रजापत, गौरव प्रजापत, सुनील वर्मा नकुल वर्मा ने अन्य जिलों से आए पहलवानों को में दाव पेंच दिखाकर पटकनी देने के बाद रेफरी के द्वारा विजेता घोषित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा प्रोत्साहन राशि, शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र, बर्तन सामग्री प्रदान की गई।
शासन स्तर जल्द ही व्यायाम शाला गद्दे वाला मेट उपलब्ध कराया जाएगा….
विधायक सचिन बिरला, पूर्व विधायक हितेन्द्र सिंह सोंलकी जितेंद्र सुराणा, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महिम ठाकुर, योगेश तिवारी, गणेश पटेल ने कहा कि जल्द ही शासन स्तर जल्द ही व्यायाम शाला गद्दे वाला मेट उपलब्ध कराया जाएगा।
ताकि विधानसभा के युवा पहलवान प्रदेश राष्ट्रीय नेशनल स्तर पर पहुंचकर नगर का नाम गौरवान्वित करे। उन्होंने कहा कि कुश्ती करने से युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।
युवाओं को कुश्ती से जोड़ने का आह्वान……
समाजसेवी सुरेन्द्रसिंह भाटिया मिर्ची पहलवान, विनोद मालाकार, लक्ष्मण ब्रजवासी, पप्पू वर्मा, धर्मेंद्र अंबिया ने बताया कि हमारे पूर्वजों की विरासत को आज भी शहीद व्यायाम शाला के माध्यम से जीवित रखा गया है। हमारे समय में युवा खेलकूद कुश्ती, मलखंभ, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, रेस जैसे खेलों में भाग लिया करते थे। किंतु आज कई युवा नशीला पदार्थ सेवन करने में लगे हैं। व्यायाम शाला के माध्यम से युवाओं को कुश्ती के दाव पेंच आर्मी बटालियन पुलिस में भर्ती होने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

