भोपाल में चल रहा है इलाज, आरोपी अरेस्ट
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के बीटीआई क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों में विवाद हो गया । विवाद के चलते झूमा झटकी हुई और एक युवक ने दूसरे के आंख में मिर्ची डाल दी और उसके पेट में चाकू घोप दिया । घायल युवक का इलाज भोपाल में चल रहा है। पुलिस ने धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बीटीआई रोड पर फरियादी के घर के सामने आरोपी बंटी ने रमेश की आंख में मिर्ची डाल दी और चाकू घोप दिया जिससे वह घायल हो गए । पुलिस ने बंटी को अरेस्ट कर न्यायालय में पेश किया। बताया जाता है कि रमेश पानी भरने नल पर पहुंचे थे। इसी दौरान बंटी से उनका विवाद हुआ जिससे बंटी की शर्ट फट गई इसको लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने फरियादी के पेट में चाकू मार दिया । पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
