नर्मदापुरम / शनिवार की रात करीब 10:30 बजे इटारसी के मालवीय गंज से संदीप यादव ने वन्य जीव संरक्षक अभिजीत यादव को सूचना दी कि जब उन्की बेटी पानी पीने के लिए उठी तो कमरे मे पानी के बर्तन के पास उसे एक सांप दिखाई दिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव सर्पमित्र मोहित मेहरा ने तत्काल मौके पर पहुंच कर उस सांप को ढूंढा तो वह घर दो दीवारो के बीच बैठा हुआ था जो कि (indian black cobra/ highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति का सांप करीब 4 फीट था। जिसे सुरक्षित सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया। अभिजीत यादव ने कहा कि बारिश के दिनों में सर्प के बिलों में पानी जाने से वह अपने बिलों के बाहर आ जाते हैं और रिहाईसी इलाकों में घरों में घुस रहे हैं, लेकिन घबराएं नहीं जब भी कोई सर्प दिखे तो सर्प मित्र को बुलाएं वह उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें वन क्षेत्र में छोड़ सके, उन्हें मारे नहीं।

