शिक्षक दिवस पर नर्मदापुरम युवा मंडल और एनएसएस के तत्वावधान में सम्मान समारोह
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के शासकीय गृहविज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नर्मदापुरम युवा मंडल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार ने समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व, संस्कार एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने तथा उनके मार्गदर्शन से निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नर्मदापुरम युवा मंडल की सदस्य सुश्री संगीता परिहार ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। उनका ज्ञान, मार्गदर्शन और संस्कार विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान नर्मदापुरम युवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खंडेलवाल द्वारा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन एनएसएस की वरिष्ठ स्वयंसेवक कु. प्रिया सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी.सी. पांडे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. भारती दुबे, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. पी.आर. मानकर, डॉ. आर.के. चैकीकर, डॉ. दुर्गेश तेली, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. हर्षा चचाने, सुश्री काजल बाथरे, डॉ रफीक अली, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

