

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के कल्लू चौक स्थित सीताराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें सुंदर झूले में विराजमान किया गया। मंदिर परिसर में कृष्ण दरबार की मनमोहक सजावट की गई, वहीं भगवान राम, माता लक्ष्मी, जानकी जी और हनुमान जी का भी विशेष श्रृंगार किया गया।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का आनंद लिया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री सहित प्रसाद का वितरण किया गया।
मंदिर समिति के सदस्य धर्मेंद्र सरड़ा ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के झूला श्रृंगार के साथ अन्य देवी-देवताओं का भी विशेष श्रृंगार किया गया। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद आरती की गई और उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
जन्माष्टमी के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से धार्मिक वातावरण बना रहा। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

