
नर्मदापुरम / बनापुरा में नीचा बाजार स्थित श्री नृसिंह मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
जन्मोत्सव के अवसर पर लोकप्रिय भजन गायिका बबली यादव, चुरनाहाना एवं साथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं BGM म्यूजिकल ग्रुप, नर्मदापुरम-राज भैया ने मधुर संगीत से कार्यक्रम में सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह रहा। धार्मिक आयोजन के दौरान भजन, भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में राजू कोठरी, पप्पू सोहरोत, दीपक सोनी, मानू रघुवंशी, चुंजू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रामबाबू रघुवंशी, अप्पू पंडित एवं समस्त नृसिंह मंदिर परिवार, बनापुरा का सहयोग रहा। मंदिर परिवार ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया ।

