

नर्मदापुरम / शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ नर्मदापुरम एवं इनरव्हील क्लब ऑफ नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितंबर 2026 को बांके बिहारी मंदिर धर्मशाला में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जुड़े 17 शिक्षक-शिक्षिकाओं दुर्गेश नंदन व्यास, श्रीमती सुनीता पवार, श्रीमती बरखावर खान, श्रीमती सरिता पाल, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती भावना ठाकुर, श्रीमती भारती मिश्रा, श्रीमती छाया शमन, अजय पात्रिकर, संजय पवार, रमेश उडके, मनोज दुबे, श्रीमान शैलेश तोमर, विनोद दुबे, श्रीमती विनिता शुक्ला, श्रीमती डॉ. भारती शर्मा तथा श्रीमती भवानी तिवारी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील क्लब ऑफ नर्मदापुरम की अध्यक्ष रितु जैन के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वंदना समैया द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन रोटरी क्लब ऑफ नर्मदापुरम के सचिव समीर हर्णे ने किया।
सम्मान समारोह में सभी सम्मानित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की सुंदर अभिव्यक्ति बताया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ नर्मदापुरम के अध्यक्ष राजीव जैन, सचिव समीर हर्णे, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रितु जैन, सचिव अंशु अग्रवाल सहित क्लब के सदस्य शील सोनी, विकास अग्रवाल, सुलभ अग्रवाल, आनंद चौधरी, संजय व्यास, आशीष गुप्ता, अंजू गुप्ता, प्रीति मालवीय, वंदना समैया, प्रीति महंत, किरण विश्वकर्मा एवं चित्रा हर्णे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। शिक्षक दिवस का यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं सेवा भावना को समर्पित रहा।

