
नर्मदापुरम / इन दिनों शहर में स्ट्रीट डॉग का खतरा बढ़ गया है। हर चौक चौराहों पर स्ट्रीट डॉग खड़े रहते हैं, जिससे वहां से निकालने वालों को बहुत परेशानी होती है। टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर झुंड बना कर खड़े रहते हैं। कई डॉग तो आने जाने वालों के ऊपर काटने दौड़ते हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। शहर में स्ट्रीट डॉग के काटने से दुर्घटना हो चुकी हैं और पूर्व में ग्वालटोली में एक नाबालिक की मौत भी हो चुकी है। नगर पालिका द्वारा हाका दल की कार्यवाही तो हमेशा की जा रही है, लेकिन इन डॉग की कार्रवाई क्यों नहीं करते यह एक प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।

