
नर्मदापुरम / दिनांक 03.09.26 को फरियादी प्रेमशंकर साहू पिता रामनारायण साहू उम्र 47 साल निवासी मारूपुरा गौतम वार्ड सोहागपुर ने सोहागपुर थाने में रिपोर्ट किया कि घर के सामने रहने वाली महिला ओमवति उर्फ उमा पिता हरप्रसाद सिलावट उम्र 40 साल निवासी मारूंपुरा गौतम वार्ड सोहागपुर को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले गया हैं। रिपोर्ट थाना सोहागपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कं0-559/26 धारा 140 (3), बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर अरविंद शाह के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी एवं महिला की पतासाजी हेतु पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। प्रकरण की गुमशुदा को दिनांक 04.09.26 को दस्तयाव कर उसके कथन लेख किये गये। जिसने अपने कथन में बताया कि दिनांक 03.09.26 की रात्रि में करीब 11.30 बजे अपने घर पर थी, घर पर मेहमान आया था। उसी समय मो. जाहिद शाह घर के अंदर घुसा एवं घर में बैठे मेहमान को देखकर शंका कर गुमशुदा को गंदी-गंदी गालियां दिया एवं प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की एवं अपने साथी अनम शाह पिता मजीद शाह उम्र 22 साल निवासी राजेन्द वार्ड सोहागपुर, मो. अरसद खान पिता मो. इरशाद खान निवासी मातापुरा स्कूल के पास सोहागपुर एवं शादाब अली पिता सरदार अली उम्र 22 साल निवासी किलापुरा वार्ड सोहागपुर को फोन कर बुलाया। जिन्होने भी गुमशुदा को गाली गलौच दिया और बोले कि थाने में रिपोर्ट किया तो जान से मार देगें। प्रकरण में धारा 296 (ब), 115(2), 351(3), 331(6), 3(5) बीएनएस 3 (1) द. 3 (1) ध.3 (2) व्हीए एससी/एसटी एक्ट का इजाफा किया एवं प्रकरण के आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय नर्मदापुरम पेश किया, जिन्हें न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियानः-
1. मो. जाहिद शाह पिता मो० हसीब शाह निवासी राजेन्द्र वार्ड सोहागपुर।
2. अनम शाह पिता मजीद शाह उम्र 22 साल निवासी राजेन्द वार्ड सोहागपुर।
3. मो. अरसद खान पिता मो० इरशाद खान निवासी सी मातापुरा स्कूल के पास सोहागपुर।
4. शादाब अली पिता सरदार अली उम्र 22 साल निवासी किलापुरा वार्ड सोहागपुर।
उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उ. नि. विवेक यादव, सउनि मनोज राजपूत, सउनि गणेश राय, प्र. आर. हेमंत चौधरी, प्र. आर. कृष्ण कुमार ठाकुर आर. अजमेर सिहं परिहार, मनोहर दायमा, आर. सुनील ओझा, संतोष टेकाम आर. संजू परते, राजकुमार यादव, महिला आर. नंदकिशोर आर अजय चौधरी प्र. आर. मंजूलता परते की रही।

