

नर्मदापुरम / जिले में 1 जून 2026 से आज दिनांक को प्रात:8 बजे तक जिले में 724.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में 1223.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी। तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन नर्मदापुरम ने बताया है कि 04 सितम्बर से 05 सितम्बर 2026 को प्रात: 8 बजे तक तहसील नर्मदापुरम में 17.2 मिलीमीटर, सिवनीमालवा में 11.0 मिलीमीटर, इटारसी 22.2 मिलीमीटर, माखननगर में 10.0 मिलीमीटर, सोहागपुर में 8.0 मिलीमीटर, पिपरिया में 12.4 मिलीमीटर, बनखेड़ी में 9.8 मिलीमीटर, पचमढी में 16.0 एवं तहसील डोलरिया 10.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।
तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन नर्मदापुरम ने बताया कि वर्तमान में सेठानी घाट का जलस्तर 942.20 फीट है, तवा जलाशय का 1155.60 फीट है, बरगी जलाशय का 422.05 मीटर एवं बारना जलाशय 346.91 मीटर दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है सेठानी घाट का अधिकतम जल भराव 967.00 फीट है, तवा जलाशय का अधिकतम जल भराव 1166.00 फीट है, बरगी जलाशय का जल भराव 422.76 मीटर है तथा बारना जलाशय का अधिकतम जल भराव 348.55 मीटर है।

