
नर्मदापुरम / पीएम श्री शासकीय कन्या शाला सूरजगंज इटारसी में शनिवार दिनांक 5/9/2026 को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार एवं शिक्षिका श्रीमती लाईका खान द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माला अर्पण किया गया। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया है। इस समारोह में प्रभारी प्राचार्य विनीता दुबे, उच्च माध्यमिक शिक्षक महेश मालवीय, प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार, ओपी तिवारी, खेल शिक्षक विनोद दुबे, पूरन रजक, उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती रीमि सिंग, प्रीति शिवहरे, गीता सुतार, श्रीमती अर्चना सिंह, श्रीमती अभिलाषा खत्री, श्रीमती श्रीदेवी सराठे, श्रीमति लाईका खान, श्रीमती संगीता ठाकरे, श्रीमती ज्योति, श्रीमती फौजिया खान, श्रीमती समीक्षा जैन, नीलिमा मैडम, अंशी जैन, एम पी मालवीय, दीपक कुमार तेकाम, राम जी सोनी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

