
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार के जिला कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । शहर के गण मान्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का इस अवसर पर सम्मान किया गया। आयोजन कर्ता सत्येंद्र फौजदार द्वारा दीपक शुक्ला, श्रीमती सीमा बहोत्रा, श्रीमती अंजना इक्का एवं श्रीमती तनू गैंगले का शाल एवं श्रीफल भेंट एवं स्मरण चित्र देकर सम्मान किया। वरिष्ठ मंजू डिमोले, सूरज तिवारी, गुमान सिंह मांडले एवं अन्य वरिष्ठों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
उमेश कटारिया, श्याम अहिरवार, देवी सिंह, चावरिया, जीवन कटारिया, डॉ. श्याम अहिरवार ने स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सत्येंद्र फौजदार ने अपने उद्बभोदन में शिक्षक की गरिमा बताते हुए कहा कि अनादि काल से शिक्षक का सम्मान करना हमारी संस्कृति के अंतर्गत है। भारत में सदैव गुरुजनों का सम्मान होता रहा है एवं ऐसा माना जाता है कि ने “गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय।।
“अन्य वक्ताओं बी.आर. चौरे, सलीम खान, राकेश जराढे ने गुरु की महिमा पर अपने विचार प्रकट किये। दीपक सिसोदिया, लखन यादव, मनमोहन अहिरवार ने शिक्षक की गरिमा को बताते हुए कहा कि मिट्टी से इंसान को योग्यता शिक्षा व जीवन जीने की कला गुरु से मिलती है। कार्यक्रम में जिन शिक्षकों का सम्मान किया गया जिनमें दीपक शुक्ला ने कहा कि हमारे द्वारा पढ़ाए गए बच्चों से जीवन भर हमें इतना सम्मान मिलता है, जितना हमारे परिवार के बच्चों द्वारा सम्मान नहीं मिलता।श्रीमती अंजना इक्का ने शिक्षकों को सर्वप्रथम पूज्य बताया और सर्वप्रथम उनका आदर भाव के साथ सम्मान देने की बात कही गई । साथ ही श्रीमती सीमा बहोत्रा ने कहा कि शिक्षक ही जीवन जीने की सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। श्रीमती तनू गैंगल ने कहा कि अगर शिक्षक ना होते तो आज हम सब परिवार समाज में जीवन यापन नहीं कर सकते थे, यह सब हमें शिक्षक के द्वारा ही अच्छी शिक्षा का परिणाम है । कार्यक्रम का संचालन सूरज तिवारी द्वारा किया गया।
आयोजन में दीपक शुक्ला, अंजना इक्का, श्रीमती सीमा बहोत्रा, श्रीमती तनु गैंगगे, बी.आर. चोरे, उदय सिंह मामा, देवदास चांवरिया, बबलू राठौर, मंजूमढ़ी ढिमोले, उमेश बडगूजर, जीवन कटारिया, डॉक्टर श्याम अहिरवार, धीरज बहोत्रा, इम्तिहाज्ञ खान, राकेश, शिवमंगल सिंह चौहान, गुलाम सिंह मांडले, मनमोहन अहिरवार, लखन यादव, राजू वर्मा, बंटी अहिरवार, दीपक सिसोदिया, हरीश डोंगरे, सलीम खान, बलराम चौरे, प्रदीप, नितिन बंसल, महेंद्र गोटिया, सीमा अनिकेत मीना, अभिषेक सराठे, वीरेंद्र राजपूत उपस्थित रहे।

