

नर्मदापुरम / हज़रत कलमे शाह दाता सरकार के उर्स के मुबारक मौके पर रिवायती संदल आज शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकला शाही संदल दाता दरबार से निकलकर नेहरू पार्क सय्यद सरकार पर चादरपोशी करते हुए सातरास्ता, जयस्तम्म्ब सराफा, फ़ाज़िल मंज़िल होता हुआ वापस दाता दरबार पहुंचा। इस दौरान क़व्वालो ने अपने कलामो से ज़ोरदार समा बाँधा और शहर की आवाम ने शरीके महफ़िल होकर फैज़ हासिल किया। मगरिब की नामज़ के वक़्त संदल शरीफ दाता दरबार में पेश किया गया। इसके पश्चात कमेटी की जानिब से लंगर का वितरण हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दाता दरबार कमेटी के अशफ़ाक़, सलीम खान, फैज़ान उल हक़, गुलाम हैदर, यूसुफ़ खान, गुलाम मुस्तफ़ा, रिजवान खान, कासिम अली, जुनैद ताजी, अफजल सिद्दीकी, अलमास खान, युसूफ ताजी, एहसान उल हक, शाहनवाज, रिजवान कुरैशी, रानू, हाशिम अली, शाकिर खान, शेरू बाबा , आक़ीब बाबा, अलमास खान आदि उपस्थित रहे।

