

नर्मदापुरम / इंस्पायर पोदार लर्न स्कूल पवारखेड़ा में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही शिक्षकों के लिए अनेक रोचक एवं मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रतिक्षा दुबे ने सभी शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, मेहनत करने एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिज्ञा ली।

