
नर्मदापुरम / शनिवार दिनांक 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम में शिक्षक दिवस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर सोमेश मिश्रा उपस्थित हुए। साथ ही जिला परियोजना समन्वयक डाक्टर राजेश जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राजेश गुप्ता, संकुल प्राचार्य एसपीएम राजेश शर्मा, डिवाइन सिटी बिल्डर्स लक्ष्मण बेस, पार्षद आरती बेस एवं उनके माता पिता सहित परिजन उपस्थित हुए। उनके द्वारा बच्चों के बैठने के लिए 50 डेक्स ब्रैच अपनी तरफ से उपलब्ध कराई गई। शाला परिवार एवं कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा बैस परिवार को।धन्यवाद ज्ञापित किया। शासकीय माध्यमिक शाला एसपीएम के प्रधान पाठक अखिलेश पाठक सहित स्टॉफ के सभी शिक्षकों को कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुंवर सिंह वाडिवा जन शिक्षक जन शिक्षा केंद्र मिसरोद द्वारा स्वरचित पुस्तक “सपनों की उड़ान” को कलेक्टर श्री मिश्रा के कर कमलों द्वारा बीआरसी नर्मदापुरम श्रीमती सपना गोलानी को प्रदान की गई । श्रीमती सपना गोलहानी द्वारा मिडिल स्कूल में एक वाटर कूलर एवं शेष बच्चों के लिए डेक्स उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों के छोटे-छोटे कार्यक्रम उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र से डॉ. विनीत साहू, बिनोद किरकिट्टा, प्रदीप चौहान, नितिन दुबे, शालिनी, आर एस के से मुदित पाठक एवं बी आर सी कार्यालय से कमलेश टेकाम, संतोष तनेजा, पुरुषोत्तम अहिरवार, विद्या ठाकुर, एसपीएम से कला मीणा, शशिकला हाथिया, स्वाति विश्वकर्मा, ब्रजमोहन आर्य, रजनी पीपले, सी डब्ल्यू एस एन छात्रावास से गोबिंद एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

