दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सोहागपुर थाना अंतर्गत फरियादी प्रेमशंकर साहू सोहागपुर ने रिपोर्ट किया कि घर के सामने रहने वाली महिला ओमवति उर्फ उमा को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले गया हैं। रिपोर्ट थाना सोहागपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कं0-559/26 धारा 140 (3), बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर अरविंद शाह के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी एवं महिला की पतासाजी हेतु पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। महिला को दस्तयाब किया गया। उसने बताया रात को अपने घर घर थी घर पर मेहमान आया था उसी समय मोजाहिद शाह घर के अंदर घुसा एवं घर में बैठे मेहमान को देखकर शंका गुमशुदा को गंदी गंदी गालियां दी एवं प्लास्टिक के पाइप से मारपीट किया एवं अपने साथी, अनम शाह, मो अरसद खान एवं शादाब अली को फोन कर बुलाया। जिन्होंने भी गुमशुदा को गाली गलौज दिया बोले की थाने में रिपोर्ट किया तो जान से मार देगें। प्रकरण के आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय नर्मदापुर में पेश किया उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि विवेक यादव, सउनि मनोज राजपूत, सउनि गणेश राय, प्रआर हेमंत चौधरी, प्र०आर० कृष्ण कुमार ठाकुर आर. अजमेर सिहं परिहार, मनोहर दायमा, आर० सुनील ओझा, संतोष टेकाम आर० संजू परते, राजकुमार यादव महिला आर० नंदकिशोर आर अजय चौधरी प्र० आर० मंजूलता परते की रही।
