झमाझम बारिश के बीच गूंजे जय कन्हैया लाल के नारे
जगह-जगह हुआ स्वागत सत्कार, बंटा प्रसाद
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में ग्वालटोली के काली मंदिर से शनिवार दोपहर को को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे बाजे पर ग्वाल-बाल जमकर थिरके । वहीं भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। शोभायात्रा में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित ग्वाल समाज के लोग और आमजन मौजूद थे। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां, चल समारोह मैं शामिल हुए। शोभायात्रा लश्कर चौक होते हुए हरदा रोड सिवनी नाका, किरण होटल से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और अखाड़े के करतब दिखाए गए । वहीं लोगों ने भगवान कृष्ण की बाल रुप झांकी का स्वागत किया ग। धर्म प्रेमियों ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया।

