


नर्मदापुरम / श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक बार फिर स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में भक्ति, उल्लास, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। बृहस्पति हॉल में 3 सितंबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे से “जन्माष्टमी सेलिब्रेशन एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता – माइथोलॉजीकलअवतार” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदर्श महिला क्लब की अध्यक्ष श्रीमती नीरजा फौजदार रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पहलू बाल वाटिका से कक्षा दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की ‘माइथोलॉजिकल अवतार’ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। नन्हे कलाकार कोई कन्हैया बने तो कोई राधा रानी, वहीं यशोदा मैया, नंद बाबा, भगवान शंकर, माता सीता, द्रौपदी एवं राधा-गोपियों सहित विभिन्न पौराणिक पात्रों के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूमियत, आत्मविश्वास और मनमोहक अदाओं से सभी का मन मोह लिया। पेरेंट्स ने भी इस रैंप वॉक में शानदार भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में अभिभावकों की विशेष सहभागिता ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। अभिभावक भी विभिन्न पौराणिक एवं सांस्कृतिक पात्रों के आकर्षक गेटअप में सजकर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ विशेष पैरेंट्स रैम्प वॉक में हिस्सा लिया। माता-पिता को अपने बच्चों के साथ मंच पर कदमताल करते देखकर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। पेरेंट्स रैम्प वॉक ने न केवल कार्यक्रम में उत्साह और मनोरंजन का रंग भरा, बल्कि बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव एवं सहभागिता की खूबसूरत मिसाल भी प्रस्तुत की।
रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, मनमोहक गेटअप, बाल सुलभ अभिव्यक्ति और उत्साह से भरपूर प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि श्रीमती नीरजा फौजदार ने बच्चों एवं अभिभावकों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ अभिभावकों को भी विद्यालय की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अभिभावकों ने विद्यालय के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के साथ स्वयं मंच पर आकर रैम्प वॉक करना उनके लिए एक विशेष और आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के विकास पर दिए जा रहे जोर की प्रशंसा की।‘माइथोलॉजिकलअवतार’ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं पैरेंट्स रैम्प वॉक मैं श्रीमती नीरजा फौजदार एवं प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी द्वारा प्रतिभागियों का निर्णय किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिवन्या मिश्रा, अनुभव परते, अनिका सिंह ने प्राप्त किया एवं द्वितीय पुरस्कार सिद्धिका चौरे, रियांश बाथरी, नवांश मालवीय और मोक्षित यादव ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार नमस्वी यादव, दिव्यांशी चौरे एवं वान्या बोरासी ने प्राप्त किया। जजेस च्वाइस पुरस्कार शानवी भदोरिया, प्रद्युम्न दीवान, आध्या मालवीय, शाश्वत शर्मा, शिवान्जय राजपूत ने जीता। वही बेस्ट डिवाइन थीम अवार्ड श्रुति रजवानी ने, मोस्ट डिवोशनल परफॉर्मेंस अवार्ड अद्विका पटेरिया ने एवं बेस्ट मिथक अटायर अवार्ड कनिष्क बाथरीने जीता बच्चों और अभिभावकों को एक साथ अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुंदर अवसर प्रदान किया। प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने बच्चों एवं पालकों के आत्मविश्वास एवं प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राधे-कृष्ण के जयघोष, रंग-बिरंगे गेटअप, तालियों की गूंज और उमंग से भरा यह जन्माष्टमी समारोह सभी के लिए यादगार और अविस्मरणीय बन गया। कार्यक्रम में मंच संचालन उप प्राचार्य लक्ष्मी पलोहिया एवं मंगला केवट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनरल मैनेजर श्रीमती सोनम सोखी की गरिमा में उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षिका दीप्ति पलिया, किरण झारिया, माया भारती एवं कृतिका मालवीय रहीं।

