

नर्मदापुरम / अजाक्स जिलाध्यक्ष नर्मदापुरम द्वारा गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया कि उन्हे आमरण अनशन पर बैठे छैः दिन बीत चुके है। चूकि जिला नर्मदापुरम के समस्त नगर पालिका नगर पंचायत ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत के कर्मचारियो की पन्द्रह सूत्रीय मांगो को लेकर लगातार बैठे है। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी बातचीत या कर्मचारियो की समस्या का निराकरण नहीं किया एवं जिला पंचायत वाल्मिकी समाज एकत्रित होकर आपके समक्ष हमारा समर्थन पत्र प्रस्तुत कर रहे है, जिसमें जिला स्तरीय समस्या का निराकरण हो सके। अगर दिनांक 06/09/2026 तक हमारी बात नही मानी गई तो संपूर्ण नर्मदापुरम जिले में सोमवार से सभी कर्मचारियो द्वारा काम बंद कर दिया जायेगा शहर में अव्यवस्था की पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि संयुक्त संचालन एवं नगरीय विकास नर्मदापुरम प्रशासन, संभागीय आयुक्त नर्मदापुरम, नगर पालिका अधिकारी नर्मदापुरम को भी दी है।

