

नर्मदापुरम / गुरुवार को नर्मदापुरम प्रवास पर पधारे मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) सनवर पटेल का नर्मदापुरम अंजुमन मुफ़िदुल इस्लाम कमेटी द्वारा नर्मदा ब्रिज फॉरलेन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पटेल ने कमेटी के सदस्यों से रूबरू होते हुए समाज के प्रबुद्ध जनो से संवाद स्थापित किया और मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड द्वारा चलाई जा रही जनकल्यानकारी नीतियों से अवगत कराया कि मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड समाज के अंतिम तबके के लिए ज़िम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है बोर्ड छात्रवृति, पुस्तक वितरण यतीम बच्चो की शिक्षा पर विशेष ज़ोर दे रही है। स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से अंजुमन मुफ़िदुल इस्लाम कमेटी के अध्यक्ष जब्बार खान, शेख हबीब, या अली अखाड़ा के उस्ताद बबलू भाई, घूडन बाबा, सलीम खान, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, हाशिम अली, क़ुर्बान बेग, मोहम्मद दाऊद, नूर मोहम्मद, मोहम्मद उमर, शिवम साहू, आयुष्मान अवस्थी, अफराज़ खान, सिराज खान, अलमास खान, रेहान खान, अयान खान, फैज़ान खान, मोहम्मद असर, अनस खान, भाईयू खान, किट्टू कुरैशी, सम्मू खान, मोना खान आदि उपस्थित थे।

