
नर्मदापुरम / लायंस क्लब द्वारा भविष्य निशक्तजन विद्यालय में फूड फॉर हंगर एक्टिविटी का आयोजन किया गया। यह सेवा गतिविधि लायंस क्लब के सचिव लायन पवन शुक्ला के पिताजी स्वर्गीय पंडित आनंद शंकर शुक्ला (समाजसेवी) की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के विशेष बच्चों के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बच्चों को बिस्किट, टॉफी, पेन एवं पेंसिल वितरित की गईं तथा सभी बच्चों के लिए भोजन एवं हलुआ प्रसादी का आयोजन किया गया। लायंस क्लब के सदस्यों एवं शुक्ला परिवार ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराया और उनके साथ समय बिताया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य लायन सुभाष बरेले, लायन के.एस. राजपूत, लायन डी.एस. डांगी, लायन हरि सिंह चौहान, लायन पवन शुक्ला, लायन चंद्रशेखर शर्मा, लायन रामकुमार चौधरी, योगाचार्य राकेश चौहान, विनीत पांडे एवं यादव जी सहित शुक्ला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विशेष रूप से पवन शुक्ला जी की माताजी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भविष्य निशक्तजन विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं अनुशासित संचालन किया गया।
स्वर्गीय पंडित आनंद शंकर शुक्ला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेवा एवं मानवता का यह पुनीत कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।

