
नर्मदापुरम / जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभा कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार आवश्यक तैयारियां तत्काल प्रारंभ करने तथा आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों, कार्यक्रमों के आयोजन एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

