
नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आज 3 सितंबर 2026 को पिपरिया की कृषि उपज मंडी प्रांगण में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के दौरान उद्यम संवाद एवं इनफ्लुएंसर संवाद का आयोजन भी किया जाएगा। इन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से संबंधित विषयों पर नागरिकों एवं हितधारकों से संवाद कर उन्हें शासन की योजनाओं एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। जो नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी पात्रता के संबंध में भी जानकारी देंगे। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का लाभ उठाएं तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं की जानकारी ले।

