
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए बीस हितग्राही मूलक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रवधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत ऊटिया किशोर में बुधवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमती गीता मेहरा, ब्रजेश मेहरा एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के दल द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया है ।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत ऊटिया किशोर में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा दो खेत तालाब सोलह प्रधानमंत्री आवास एक डगवेल रिचार्ज फिट एक बगिया मां के नाम के निर्माण कार्य कराए गए थे। जिन कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन कार्य को पूर्ण कर लिया गया। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि चार लाख सतित्तर हजार सात सौ ग्यारह रुपए का व्यय किया गया है। वर्ष के दौरान आठ कार्य पूर्ण हुए हैं एवं बारह कार्य प्रगतिरत है।जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में गोपाल साहू जनशिक्षक शिक्षा विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को शिक्षक विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच कमलेश सचिव फूलचंद शर्मा, ग्राम रोजगार सहायक राजकुमार तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

