
नर्मदापुरम / श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में समस्त हिन्दू समाज, नर्मदापुरम द्वारा एक भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को रात्रि 11:00 बजे आयोजित होगा।
शोभायात्रा का एकत्रीकरण सातरास्ता में होगा, जहां से यात्रा नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए सात रास्ते से सेठानी घाट तक पहुंचेगी।
इस पावन अवसर पर कृष्ण भक्तजन भजन-कीर्तन, जयघोष एवं धार्मिक उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। आयोजन समिति ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन के दौरान “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय होगा।
संपर्क:
नितिन मेषकर – 7000716194,
सुरेंद्र साहू – 7748077422,
प्रखर राज शर्मा – 9907822256,
किशोर गौर – 9827801278,
कैलाश दायमा – 9907624160,
दिनेश कीर – 7354765354….

