
नर्मदापुरम / इटारसी / ग्राम पंचायत पाण्डुखेडी में लेबर को दिखा बड़ा सर्प। खेत के मालिक ने शक्ति को सर्प मित्र को कॉल करने का बोला। शक्ति ने सर्प मित्र आमिर कुरैशी को कॉल कर बुलाया। मक्के के खेत से बड़ी मुशक्कत के बाद सर्पमित्र आमिर कुरैशी ने अजगर प्रजाति का सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू वन विभाग को सूचित कर तवा नगर के जंगलों में सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास के लिए छोड़ दिया। आमिर खान ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 10 से 11 फीट की है एवं बरसात में सांप निकल जाते हैं, इन्हें मारे नहीं। किसी भी वन्य जीव संरक्षक को बुलाए जिससे उसको सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ दिया जाए।

