
नर्मदापुरम / दिनांक 29.08.2026 को थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि बब्लू अहिरवार ने अपने घर के अंदर से दरबाजा बंद कर लिया है और मृत अवस्था में घर में पड़ा है। मौके पर उपस्थित सूचनाकर्ता नंदलाल अहिरवार की सूचना पर थाना पिपरिया मे मर्ग क्रं. 43/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जाँच में लिया गया। जाँच के दौरान मृतक की आई चोटो की प्रकृति को देखते हुए मृतक की मृत्यु के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्ग दर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन में थाना स्तर निरीक्षक आदित्य सेन के द्वारा विशेष टीम बनाई गई टीम द्वारा पृथक पृथक पहलुओ पर जाँच की गई। जाँच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगो के पूछताछ करने पर पता किया जिन्होने बताया कि भाई बहनों का आपस में विवाद होता रहता था। प्राप्त सूचनाओ के आधार पर मृतक की मृत्यु संदिग्ध होने पर मृतक की बहन रेखा से विश्वास मे लेकर पूछताछ की गई। जिसके द्वारा बताया कि मेरे जीजा दिनेश अहिरवार, बहन रिंकी अहिरवार, लच्छो अहिरवार, प्राची अहिरवार तथा विधि विरुद्ध बालिका ने घर का दरबाजा बंद कर भाई बब्लू अहिरवार को लकड़ी के डंडे, बेलन तथा दातरा (हसिया) से मारपीट कर चोट पहुँचाई, मारपीट से आई चोटो से बब्लू अहिरवार की मौके पर ही मृत्यु होना बताने पर आरोपीगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रं. 407/2026 धारा 103(1), 238,3 (5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी के डंडे, बेलन तथा दातरा (हसिया) जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण…..
1. दिनेश उर्फ नन्हे पिता फूलसिंह अहिरवार उम्र 29 साल निवासी ग्राम विलगवा थाना तेंदूखेडा।
2. रिंकी पति दिनेश अहिरवार उम्र 27 साल निवासी ग्राम विलगवा थाना तेंदूखेड़ा।
3. रश्मि उर्फ लच्छो पिता सालकराम अहिरवार उम्र 19 साल निवासी हथवास।
4. प्राची अहिरवार पिता सालकराम अहिरवार उम्र 18 साल निवासी हथवास।
5. विधि विरुद्ध बालिका।
उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक आदित्य सेन, उनि सुशील सिंह कुशवाहा, उनि अमित सिंह भारद्वाज, प्र. आर. अरुण जुदेव, प्र. आर. उपेन्द्र दुबे, आर. स्नेह साहू, आर. ललित हरणे, आर. राधेश्याम, म.आर. निधि तिनगुरिया, म.आर. शिवानी कौरव, म. आर. प्रीती सरयाम, म.आर. श्याम धुर्वे, म. आर. मिनाक्षी वर्मा एवं महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक आदित्य सेन उनि सुनीश सिंह कुशवाहा, उनि अमित सिंह भारद्वाज, आर. स्नेह साहू की रही।

