
नर्मदापुरम / जिले में साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बताया गया कि देहात थाना अंतर्गत इटारसी निवासी पवन मीना के खाते से किसी साइबर ठग ने एपीके फाइल भेजकर 93,123 रूपए उड़ा दिए। वही दूसरी घटना हासलपुर निवासी सुमित मीना के साथ हुई जिसमें साइबर ठग ने उनके बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी पूर्वक 28 हजार रूपए उड़ा दिए। इन दिनों मामले में देहात थाना पुलिस ने अलग अलग फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसके अलावा सिवनी मालवा थाना अंतर्गत हिरनखेड़ा निवासी जयप्रकाश के बैंक अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर 92 हजार रूपए गायब कर दिए। जिस पर सिवनी मालवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

