
नर्मदापुरम / पिपरिया / मंगलवारा थाना अंतर्गत किसान ढाबा के पीछे हतवास में जीजा ने अपनी पत्नी ओर सालियों के साथ मिलकर साले की हत्या कर दी। मामला 29 अगस्त 2026 का बताया गया है। इस मामले में पिपरिया पुलिस ने एक नाबालिक सहित 5 लोगों को के विरुद्ध मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के जीजा उसकी पत्नी ओर बहनों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। जिसमें एक बहन नाबालिक है जिसे भी आरोपी बनाया गया है। मृतक के माखन नगर निवासी दूसरे जीजा जो कि फरियादी है उसकी रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक बल्लू अहिरवार हतवास निवासी पास में ही रहने वाला था, अपने जीजा दिनेश अहिरवार के घर 29 अगस्त को रात में पहुंचा। जहां पर मृतक की 3 अन्य बहने भी मौजूद थी जिसमें एक नाबालिक बहन है, मृतक नशे की हालत में था। इस दौरान उसका अपने जीजा ओर बहनों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान जीजा दिनेश अहिरवार ने अपनी पत्नी रिंकी अहिरवार ओर अपनी साली रश्मि, प्राची सहित एक अन्य नाबालिक साली के साथ मिलकर बल्लू के साथ मारपीट कर दी । जिससे बल्लू अहिरवार की घर पर मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने माखन नगर निवासी मृतक के दूसरे जीजा नंदलाल अहिरवार की रिपोर्ट पर मृतक बल्लू के जीजा दिनेश उसकी पत्नी सहित अन्य 3 बहनों के खिलाफ विवेचना के उपरांत धारा 103(1), 238(a), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

