

नर्मदापुरम / इटारसी / रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन – NGO के डायरेक्टर एडवोकेट सिद्धार्थ महेश आर्य ने ओझा बस्ती (समरसता नगर) वार्ड क्रमांक-14, न्यास कॉलोनी क्षेत्र पहुंचकर क्षेत्रवासियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता एवं भाईचारे के साथ मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र की बालिकाओं एवं बहनों ने एडवोकेट सिद्धार्थ महेश आर्य को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। एडवोकेट सिद्धार्थ आर्य ने बहनों को मिष्ठान खिलाकर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी बहनों की खुशहाली, सम्मान एवं सुरक्षा की कामना की।
रक्षाबंधन के अवसर पर सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से क्षेत्रवासियों के बीच मिष्ठान एवं भोजन के पैकेट वितरित किए गए और सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर एडवोकेट सिद्धार्थ महेश आर्य ने कहा कि-रक्षाबंधन भाई-बहन के आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़ा होना और जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। उन्होंने कहा कि-सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और सम्मान की भावना को मजबूत करना है। त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ साझा करने से ही पर्व की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए एडवोकेट सिद्धार्थ महेश आर्य एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से समस्त इटारसी शहर व जिले, प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

