

नर्मदापुरम / दिनांक 24.08.2026 को फरियादी विजय कुमार सोनी निवासी बोहरा कालोनी बनखेड़ी द्वारा थाना बनखेड़ी पर रिपोर्ट की गई कि उनकी माताजी के देहांत होने से दिनांक 21.08.2026 को वे अपने परिवार सहित गाड़रवाड़ा गये हुये थे। जब दिनांक 24.08.2026 को वापस आये तो उन्होने देखा कि उनके घर की पहली मंजिल के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवर चोरी कर लिये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बनखेड़ी पर अपराध क्रमाके 235/2026 धारा 331(4),305 (क) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी मोहित यादव को निर्देशित कर थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस के नेतृत्व में थाना बनखेड़ी एवं सायबर सेल नर्मदापुरम की टीम गठित कर आरोपीगण की पहचान और ढूढ़ने हेतु लगाया गया।
कार्यवाही —–
उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को सील कर घटना स्थल पर फिंगर प्रिंट एक्टपर्ट एवं उनकी टीम को बुलाया गया। घटना स्थल पर से संदिग्धों के फिंगर प्रिंट एकत्रित कराये गये। घटना स्थल के आस पास के करीब 50 से अधिक सी.सी.टी.व्ही फुटेज दिनांक 21.08.2026 से दिनांक 24.08.2026 तक कुल 04 दिनों के काफी बारीकी से देखे गये। सायबर सेल की सहायता से तकनीकि साक्ष्यों को एकत्रिक कर सभी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 28.08.2026 को आरोपीगण..
1. अमित पिता ओमकार ताम्रकार उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चिचली जिला नरसिंहपुर।
2. दीपक पिता स्व खेमचंद्र सोनी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम चिचली थाना चिचली जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार कर आरोपीगण के कब्जे से चोरी गये सोने के जेवरात जप्त किये गये।
गिरफ्तार आरोपीगण के आपराधिक रिकार्ड….
1. अमित पिता ओमकार ताम्रकार उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चिचली जिला नरसिंहपुर का रहने वाला है जो कि पूर्व में भी कई चोरी नकबजनी के थाना गाडरवाड़ा, गोटेगांव एवं चिचली में कुल 05 अपराध दर्ज है।
2. दीपक पिता स्व खेमचंद्र सोनी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम चिचली थाना चिचली जिला नरसिंहपुर के विरुद्ध भी थाना गाड़रवाड़ा में एक अपराध पंजीदब्द है।
3. जप्तशुदा संपत्ती…
सोने के जेवरात कीमत करीब 10 लाख रुपये।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस एवं सउनि सीताराम अहिरवार, प्र. आर. बद्रीप्रसाद करोचे, प्र. आर. चालक अशोक मांझी, आर. नीलेश कौरव, आर, अभिषेक सोनी, आर. आकाश रघुवंशी, आर. अभिषेक पटेल, आर. लेखराम, आर. राजकुमार, आर. अर्जुन आर. कीरत रघुवंशी, आर. विकास मेहरा, सायबर सेल नर्मदापुरम आर. प्रशांत सिंह राजपूत, आर. दीपेश सोलंकी, नगर रक्षा समिति सदस्य अनिल पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

