
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मातृ शक्ति द्वारा सरहद पर देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों को पाती के साथ रक्षा सूत्र भेजे। सभी ने मिलकर अपने हाथों से राखी बनाकर वीर सैनिकों के प्रति अपने हृदय के उद्गार व्यक्त कर पाती लिखी। साथ में रक्षाबंधन का पर्व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बनाया। जिला अध्यक्ष श्रीमती मोनिका चौक से कहा कि भाजपा का संगठन एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि परिवार की भावना से जुड़े लाखों कार्यकर्ताओं का मजबूत परिवार है। इसी आत्मीयता और समर्पण की भावना के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, स्वप्निल कांसकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनिका चौकसे, नीरजा फौजदार, ममता शर्मा, वंदना शर्मा, अनुज मिश्रा, रजनी यादव, जय वाला निगम, ज्योति डेहरिया, शशि राय आदि उपस्थित रहे।

