नर्मदापुरम / शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था म्यूजिक जोन संगीत से जुड़ी महान हस्तियों के योगदान को याद करने एवं उनको अपनी श्रद्धांजलि देने हेतु समय-समय पर गीत-संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है।
इसी तारतम्य में संस्था द्वारा आज दिनांक 30 अगस्त 2026 शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से नर्मदा शिक्षा समिति के सभागृह नर्मदापुरम में महान गायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जी की यादगार में एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में नगर की प्रसिद्ध हस्तियां, संगीत प्रेमी एवं म्यूजिक जोन के कलाकार इन महान गायकों के सदाबहार नगमों की प्रस्तुति देकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित करेंगे। यह जानकारी देते हुए म्यूजिक जोन के सचिव सईद कुरैशी ने सभी संगीत प्रेमियों को एक शानदार अनुभव के लिए आमंत्रित किया है।

