
नर्मदापुरम / महादेव वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा गुरुवार को आई. टी. आई. गवर्मेंट स्कूल में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चियों से रक्षा सूत्र बँधवाकर सभी बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, स्कैचपेन, कटर, रबर, चॉकलेट आदि सामग्री वितरित की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव जिला संरक्षक बीभूती ठाकुर, डॉ. मयंक तोमर, शिक्षक दीपा तोमर, प्रतिभा पुरोहित, दीपक मिश्रा, रजत यादव, दीपक साहू, पीयूष स्वामी, वैभव वर्मा, यशराज सनकत, आयुष सोलंकी, अमित सोलंकी, अनुराग गौर, वरुण दीवान, अमन गौर, आयुष रघुवंशी, प्रमोद रघुवंशी आदि मौजूद रहें।

