
नर्मदापुरम / बिजली विभाग के प्रक्षेत्र के जोन-2 में अस्थाई विद्युत मीटर लगवाने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन से संबंधित प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाना चाहिए, लेकिन स्थानीय स्तर पर स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर अभी तक नहीं लग पाए हैं। बताया जा रहा है कि अस्थाई मीटर के लिए आवेदन करने के बाद उपभोक्ताओं को उम्मीद रहती है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द कनेक्शन मिल जाएगा, लेकिन कई मामलों में 15-15 दिन तक मीटर नहीं लगते । उपभोक्ता कभी कार्यालय तो कभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की टेबल के चक्कर काटने को मजबूर हैं। यदि शासन के निर्देशों के अनुसार अस्थाई मीटर लगाने की प्रक्रिया कुछ ही घंटों में पूरी की जानी है, तो फिर नर्मदापुरम के जोन 2 में आवेदन इतने लंबे समय तक लंबित क्यों रखे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग में अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन यदि बड़ी संख्या में आवेदन निर्धारित समय से अधिक समय तक लंबित हैं तो यह विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल जरूर खड़े करता है।
इनका कहना है…
मीटर जल्दी लगाए जाएंगे । इसके लिए एई को निर्देशित किया गया है । जल्द काम होगा।
प्रतीक साहू,
डीएम नर्मदापुरम।
हमने मीटर लगाने वालों से कहा है कि जल्द ही संबंधित उपभोक्ताओं के मीटर लगाए जाएं। जल्द मीटर लगाए जाएंगे लेकिन कुछ लोग एक ही घर में 2 मीटर लगवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं इसकी जांच भी की जाएगी इसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
राहुल बोवडे,
एई जोन 2 कोठी बाजार,
नर्मदापुरम।

