
नर्मदापुरम / नेपाल में आई भीषण बाढ़ आपदा के संकट में फंसे मध्यप्रदेश वासियों की सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए राज्य सरकार द्वारा नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
नेपाल में यात्रा पर गए मध्यप्रदेश के नागरिक एवं उनके परिजन आवश्यक सहायता और जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरः 011-26772005 तथा व्हाट्सएप्प नंबर: 9818963273 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-मेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in पर भी सूचना दे सकते हैं।

