
नर्मदापुरम / नगर हो रहे विभिन्न आयोजनों को लेकर नगरपालिका की स्वच्छता टीम सक्रियता से कार्य रही है। प्रतिदिन की साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है। कुछ लोग समझाइश देने के बावजूद भी गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ओम शक्ति टीवीएस शोरूम के द्वारा गंदगी करने पर 2000 रुपए जुर्माना किया गया।
स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उनको समझाइश भी दी जा रही है। सोमवार को नगर में गंदगी करने पर ओम शक्ति टीवीएस शोरूम पर 2000 रुपए जुर्माना की कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा भी समझाइश दी गई।

