नर्मदापुरम / श्रावण मास के पावन पर्व पर श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर इटारसी में विहिप सशक्त मातृशक्ति द्वारा बाबा भोले शंकर को कावड़ चढ़ाई गई एवं हरियाली तीज का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने मां गौरी को सुहाग सामग्री चढ़ाकर आपस में सुहाग सामग्री आदान प्रदान की एवं भजन सत्संग का आयोजन किया। मां गौरी और भोले शंकर की आरती करके प्रसाद वितरण किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से विहिप सशक्त मातृशक्ति श्रीमती तरुणा सोनी, रुक्मणी बामलिया, मोनू शुक्ला, अनीता सोनी, कमला कौशिक, चंद्रकला नागवंशी, प्रीति मेहरा, शोभा पटेल, नीलम सोनी, गायत्री लोचकर, राम बाई सोनी, राधा सोनी, राजकुमारी नामदेव, विमला बाई, लक्ष्मी रैकवार, शीतल राजपूत, विनीता चौरे, प्रीति चौरे, शीतल चोरै, जीजिया बाई, पुजा मालवीय, सविता चौहान, प्रियंका कुशवाहा, रामकली बाई उपस्थित रही।

