
नर्मदापुरम / रविवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा आईआईटी के पास स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जल प्रदाय शाखा के समस्त अधिकारी कर्मचारियों और सुरवाइजर्स को पेयजल सप्लाई सुचारू रखने के सख्त निर्देश दिए।
जल शाखा प्रभारी उपयंत्री मुकेश जैन ने बताया कि रविवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया। स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मीनाक्षी चौक स्थित पेयजल सप्लाई का भी निरीक्षण किया गया। श्री जैन ने बताया कि जल प्रदाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नगर में पेयजल सप्लाई सुचारू रखी जाए। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री मुकेश जैन, स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी, जल प्रदाय शाखा के सुपरवाईजर आफिस खान, नीतेश व्यास आदि उपस्थित थे।
जल आपूर्ति सुचारू हुई….
श्री जैन ने बताया कि मीनाक्षी चौक के पास डेमेज हुई पेयजल सप्लाई पाइप लाइन की मरम्मत कर दी गई है। रविवार शाम से समूचे नगर में पेयजल सप्लाई शुरू हो गई है। पेयजल सप्लाई सुचारू हो जाने से नागरिकों को राहत मिली है। सुपरवाईजर्स को लगातार नगर में निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

