


नर्मदापुरम / सावन मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर राजा मोहल्ला तलैया स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही पालकी निकाली गई। विशेष बात यह रही कि इस शाही सवारी का आयोजन बाल भक्तों द्वारा किया गया था। सोमवार सुबह साढे दस बजे के करीब डीजे बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी धूमधाम से निकली। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। शाही पालकी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर जुमेराती, मेनबोर्ड स्कूल, सराफा चौक, मोरछली चौक, इंदिरा चौक, हलवाई चौक, सेठानीघाट, काले महादेव मंदिर, जगदीश पुरा, राजा मोहल्ला, मंगलवारा होते हुए पुनः तलैया स्थित मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर भगवान का स्वागत किया। सवारी के दौरान महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। डीजे की भक्ति भरी धुनों पर महिला और बच्चों ने जमकर नृत्य किया।
बच्चों द्वारा निकाली गई। इस सवारी में नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ की मनमोहक झांकी और उनके आगे चल रहा गोरिल्ला सभी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

