नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्व धाम में चतुर्थ वर्ष में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रवक्ता पंडित नीलेश शास्त्री अर्चना गांव वाले के मुखारविंद से कथा में भगवान कार्तिक के जन्म की कथा और भगवान जी गणेश के जन्म कथा को श्रवण कर भक्त जन् पूर्ण लाभ अर्जित कर रहे हैं। दूर-दूर से गांव से भक्त कथा श्रवण करने के लिए आ रहे हैं। कथा का प्रारंभ दिनांक 19 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित है। कथा का समापन, प्रसादी 25 अगस्त को लोधा लोवंशी धर्मशाला मांगलिक भवन में होगा ।

