
नर्मदापुरम / शिवाय ग्रुप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पूर्वी इटारसी के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन ईश्वर रेस्टोरेंट में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तीज पर्व की खुशियों को साझा किया और रंगारंग माहौल में पर्व का आनंद लिया।
आयोजन के दौरान महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। पारंपरिक तीज पर्व की झलक कार्यक्रम में देखने को मिली। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और आयोजन को यादगार बनाया।
महोत्सव को सफल बनाने में शिवाय ग्रुप की सदस्य नितिका नोरिया, राधिका नोरिया, सोनल सोनी, टीना वैश्य, शीतल राजपूत, ममता राय, ज्योति तार्वे एवं पूजा माधव सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन कु. मान्या नोरिया ने किया।
आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर हरियाली तीज के पारंपरिक उल्लास को जीवंत करते हुए सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

