
नर्मदापुरम / सामान्य वनमंडल के सीसीएफ अशोक कुमार दिशा निर्देशन में एवं डीएफओ गौरव शर्मा के मार्गदर्शन में एसडीओ अनिल विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में सोहागपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमन्त शर्मा और उनकी टीम ने रोरीघाट में सांभर का मांस पकाते 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर वनपरिक्षेत्र सोहागपुर अंतर्गत वन विभाग की टीम ने ग्राम रोरीघाट में आरोपी सियाराम पिता शिवलाल, सुखलाल पिता कुंजीलाल, नेपाल पिता करन सिंह तलुन पिता मोहनलाल सभी निवासी विस्थापित ग्राम रोरीघाट में वन्य प्राणी सांभर का मांस पकाते हुए गिरफ्तार किया।आरोपियो से वन्य प्राणी सांभर का कच्चा एवं पका मांस, बर्तन, कुल्हाड़ी, बोरी, छुरी जप्त किये गए । आरोपियो के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 तथा बीएनएस, 2023 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सोहागपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमन्त शर्मा और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

