
नर्मदापुरम / श्रद्धालु आज मनायेंगे दामोदर द्वादशी, वर्ष 2026 में दामोदर द्वादशी (श्रावण शुक्ल द्वादशी) 24 अगस्त 2026, सोमवार को है।
भगवान विष्णु को कई नामों से जाना जाता है, उनका एक नाम दामोदर भी है। इसी नाम पर भगवान विष्णु के लिए द्वादशी व्रत किया जाता है, जिसे दामोदर द्वादशी कहा जाता है। दामोदर द्वादशी को व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन सभी भक्त भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करते हैं।
पूजा और नियम
==========
व्रत व पूजन: इस दिन भगवान श्री विष्णु (दामोदर रूप) की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है।
तुलसी और भोग: भगवान को तुलसी दल और नैवेद्य अर्पित किए जाते हैं। (संकलन – प्रीति चौहान)

