नर्मदापुरम / आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिनी कार्यकर्ता कल्याण समिति संघ मध्य प्रदेश की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय मंगल भवन सोहागपुर में संपन्न हुई। बैठक में समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष माया बैरागी, सचिव लक्ष्मी गुर्जर, सहसचिव पुष्पा विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष ललिता अहिरवार, सदस्य आशा पालीवाल, सुशीला यादव, नसरुल्लागंज सीहोर जिला सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान परियोजना एवं जिले की सैकड़ो कार्यकर्ता, सहायिका बैठक में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती माया बैरागी उपाध्यक्ष द्वारा की गई और संगठन की अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा हाईकोर्ट में लगी रिट याचिका के अंतिम निर्णय में कहा कि हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जीत हुई और हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को 6 महीने के भीतर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को एरियस एवं ग्रेजुएट की राशि का भुगतान करने के आदेश दिए। इसके संबंध में मध्य प्रदेश सरकार ने डबल बेंच में याचिका दायर करी थी। तब हाई कोर्ट ने ब्याज की राशि माफ करते हुए मूल राशि देने के आदेश दिए। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने बजट का हवाला देते हुए हाईकोर्ट के निर्णय के विरोध सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ता सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। उनका निराकरण किया गया एवं महत्वपूर्ण अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए सभी से आवाहन किया कि सभी एक जूट होकर संगठन का साथ दें ताकि हम अपने हक अधिकार की लड़ाई जीत सके। सभी ने संगठन का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का वादा किया और सभी ने एक जूटता का परिचय देकर संगठन के साथ खड़ी होने की बात कही गई। इस दौरान मनीष दुबे, अर्चना, जानकी कुशवाहा, ज्योति नामदेव, बबीता ब्रह्मवंशी, रंजना शर्मा, विमला चौरे, शीला पटेल, कुसुम सराठे, रामबाई ठाकुर, कल्पना बेलवंशी, रिजवाना खान, सविता ठाकुर, राजकुमारी सराठे, रेखा ठाकुर, रेखा कहार, ज्योति सराठे पिपरिया, मोहिनी कुशवाहा माखन नगर, मीना बाबरिया, प्रमिला अहिरवार बनखेड़ी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थिति रही। सभी ने संगठन का तन मन धन से साथ देने का वादा किया कार्यक्रम का आभार व्यक्ति श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

