
नर्मदापुरम / ग्राम धरमकुंडी के बस स्टैंड पर रविवार को आवलीघाट से पवित्र जल लेकर तिलक सिन्दूर महादेव जा रही कावड़ यात्रा का ग्रामीणों द्वारा बड़े ही उत्साह व श्रद्धाभाव के साथ स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर एकत्रित ग्रामीणों ने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ कावड़ यात्रियों का अभिनंदन व सम्मान किया। इसके पश्चात कावड़ियों एवं उपस्थित आमजनों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

