
नर्मदापुरम / पवित्र सावन माह के पावन अवसर पर संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज कीर्तन परिवार, नर्मदापुरम द्वारा श्री माधव सन्यास आश्रम में आचार्य पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा भगवान भोलेनाथ का संगीतमय रुद्राभिषेक आयोजित हुआ। संकटमोचन परिवार के सौरभ सराठे ने बताया कि समिति द्वारा लगभग एक वर्ष से अधिक समय से प्रत्येक शनिवार को शाम 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक भजन संध्या एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें भारी संख्या में पुरुष वर्ग के अलावा साथ बच्चे एवं माताएं बहनें शामिल उपस्थित रहतीं हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में आए दिन धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

