

नर्मदापुरम / क्षेत्र में एक नई पहचान संस्था द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन 2026 का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई। जिसमें तरह-तरह नृत्य संगीत के रंगारंग कार्यक्रम हुए। मुख्य रूप से सावन सुंदरी 2026 का चुनाव संस्था के द्वारा किए गए, कार्यक्रम अत्यधिक महिला प्रतिभागी पहुंची। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप डॉ.श्रीमती बबीता राठौर एसडीएम सोहागपुर एवं अन्य जज श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्रीमती अनामिका वर्मा, श्रीमती अनुरागिनी, श्रीमती यशिका दुबे, श्रीमती प्रगति राजपूत, श्रीमती रिश्ता तोमर, श्रीमती सानू तोमर, श्रीमती ममता मिश्रा, डॉ. श्रुति मालवीय द्वारा सावन सुंदरी 2026 का खिताब कार्यक्रम की प्रतिभागी रही श्रीमती सीमा केशव साहू ने अपने नाम किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर बबीता राठौर के द्वारा ताज पहनकर सम्मानित किया गया एवं सभी ने बधाई दी। हरियाली तीज महोत्सव में अन्य कार्यक्रम भी हुए, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों कई पुरस्कार किया गया। जिसमें सपना रघुवंशी, छाया खंडेलवाल, मोनिका राजपूत, दीक्षा, ज्योति, यशिका साहू विजेता रहे। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य राखी तिवारी रीमा गौर, सौम्या राजपूत, नीतू जैनिया, दीप्ति मालवीय, समीक्षा गौर, सौम्या गौर सहित सभी महिलाओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में मंच संचालन दीप्ति मालवीय ने पूरी जवाबदारी के साथ निर्वाह किया गया, संस्थान की महिलाओं ने सभी अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया।

