

नर्मदापुरम / जिला स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग 14,17 एवं 19 आयु वर्ग का आयोजन पं. रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम सी,बी,एस,ई स्कूल, बुधवारा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में जिले के नर्मदापुरम,सोहागपुर, पचमढ़ी, पिपरिया, बाबई, बनखेड़ी, सिवनी मालवा विकासखंडों से बालक और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीनों आयु वर्ग में हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित बालक-बालिकाओं की घोषणा की गई। चयनित खिलाड़ी अब संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आयोजन में विशेष भूमिका….
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन का श्रेय स्कूल प्रबंधन और खेल विभाग की समन्वय टीम को जाता है। पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक अरुण शर्मा खेल और शिक्षा को साथ लेकर चलने वाले दूरदर्शी व्यक्तित्व हैं । उन्होंने कहा कि “खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। स्कूल परिसर में हर बच्चे को खेल का मंच मिले, यही हमारा प्रयास है।” उनके मार्गदर्शन में स्कूल में खेल सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।
पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल प्राचार्य सुनील चंसोरिया कुशल प्रशासक और विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत। उन्होंने हर मैच में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि “हार-जीत से बड़ी बात है मैदान में दिया गया 100% उनके सहयोग से आयोजन सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से हुआ।
पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल खेल शिक्षक श्री प्रवीण मीना जी जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले कोच। खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मानसिक तैयारी पर उनका विशेष ध्यान रहा। प्रवीन मीना जी ने बताया “प्रतिभा हर ब्लॉक में है, बस उसे निखारने के लिए सही मंच चाहिए।” उनके प्रशिक्षण से कई खिलाड़ी पहली बार जिला स्तर पर खेले और अच्छा प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में तेज स्मैश और नेट गेम ने दर्शकों को बांधे रखा। निर्णायक मंडल ने निष्पक्षता के साथ मैच संचालित किए। बैडमिंटन प्रतियोगिता में नर्मदा पुरम विजेता रहा। बैडमिंटन कोच चेतन आंकरे, उमेश बरैया, प्रवीण मीना, राकेश सराठे, पंकज कोरी, यशवंत आंकरे आदि कोच एवं स्कूल व्यायाम शिक्षकों का सहयोग प्रतियोगिता रहा।
स्कूल परिवार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी और संभाग स्तर पर जाने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

