नर्मदापुरम / नर्मदापुरम साधु संत पुजारी मंडल की निर्वाचन मनोनयन प्रक्रिया हाल ही में आँवलीघाट में संपन्न हुई। साधुसंत पुजारी मंडल की आवशयक बैठक में नवीन कार्यकारणी की घोषणा महंत हरीकिशन दास महाराज द्वारा की गयी। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर मंहत अनन्तवन महाराज जी (आंवली घाट) को मनोनीत किया। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा के मठाधीश महंत बाबाजी प्रसाद दास महाराज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी दयानंद महाराज बावरी घाट, सचिव पद पर वकील बाबा पवन मुख्य दास महाराज, सहसचिव पद पर महंत राममोहन दास सेमरी हरीचंद, संगठन सचिव पद पर महंत भगवान दास रेवा मुहारी धाम, कोषाध्यक्ष स्वामी नर्मदामुनि महाराज को मनोनीत किया गया। सहकोषाध्यक्ष पद हेतु कपिल पुरी महाराज गोदरीघाट वाले के नाम क़ी घोषणा हुई। प्रचार मंत्री (मीडिया प्रभारी) पंडित अजय दुवे होंगे।

